फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशी से लौटते समय हथियारबंद बदमाशों ने फायर कर बंदी को छुड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पेशी से लौट रहे बंदी को छुड़ाकर साथी बदमाश फरार
विज्ञापन

गागलहेड़ी(सहारनपुर)। अत्याधुनिक इंसास रायफल धारी पुलिस कर्मियों पर तमंचों से लैस बदमाश भारी पड़े और अपहरण के मामले में विकासनगर में पेशी के बाद लौट रहे बंदी को छुड़ाकर उसके साथी फरार हो गए। पुलिस कर्मियों का दावा है कि उन्होंने फायरिंग करने की कोशिश की, लेकिन गोली मिस हो गई। बदमाश तमंचों से फायर करते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

फरार हुआ बदमाश बिहारीगढ़ के ग्राम शेरपुर निवासी शमशाद है। वह लूट और गैंगेस्टर के मामले में 2014 से सहारनपुर जेल में बंद था। बृहस्पतिवार को विकासनगर में चल रहे अपहरण के एक मामले में उसकी पेशी होनी थी। दो सिपाही शमीम चौहान और अंकुर पेशी कराने के शमशाद को बस से विकास नगर लेकर गए। पेशी के बाद शाम को बस से ही उसे लेकर वापस लौटे। रात लगभग आठ बजे बस से दोनों सिपाही शमशाद के साथ गागलहेड़ी के अग्रसेन चौक पर पहुंचे। एक सिपाही पास की ही दुकान से कुछ सामान लेने के लिए चला गया, जबकि एक सिपाही शमशाद के साथ चौक पर ही खड़ा रहा। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार हथियारबंद दो बदमाश वहां पहुंचे और आते ही शमशाद के पास खड़े सिपाही को जोरदार लात मारी, जिससे सिपाही गिर गया, इसके बाद दोनों बदमाशों ने शमशाद को बाइक पर बीच में बैठा लिया और मुजफ्फरनगर की ओर फरार हो गए। सूचना पर एसएसपी बबलू कुमार, गागलहेड़ी पुलिस, एसओजी की टीम, एसपी सिटी मौके पर पहुंची और मुजफ्फरनगर की ओर टीमों को दौड़ा दिया गया। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने जाते समय फायरिंग भी की और इसके बाद पुलिस कर्मी उनका पीछा करने की हिम्मत नहीं जुटा पाए, वह केवल शोर ही मचाते रहे। हालांकि अधिकारियों को पुलिस कर्मियों ने बताया कि उन्होंने फायरिंग की थी लेकिन गोली मिस हो गई। एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों सिपाहियों की लापरवाही सामने आ रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल फरार बंदी को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें