नींदडू (ब्यूरो)। बुधवार को नसीम कुरैशी का पुत्र मोहम्मद अनस (19 वर्ष) अपाचे बाइक से अपनी चाची शबनम जहां पत्नी मुस्तकीम अहमद को उसके मायके गढ़ी थाना कांठ जनपद मुरादाबाद छोड़ने गया था। बृहस्पतिवार की सवेरे वह बाइक से घर वापस आ रहा था। करीब नौ बजे वह गांव बखशनपुर के गन्ना क्रय केंद्र चौराहे पर बाइक खड़ी कर लघुशंका करने लगा। इसी दौरान पल्सर बाइक पर सवार नकाबपोश तीन बदमाश वहां आए और तमंचे से आतंकित कर उससे बाइक, मोबाइल और 200 रुपये लूट लिए। धमकी देते हुए फरार हो गए। बाइक उसके चाचा आसिफ की थी। पुलिस को तहरीर दी गई है।