फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीम आर्मी के कार्यकर्ता ट्रेनों से हुए दिल्ली के लिए रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
भीम आर्मी के कार्यकर्ता दिल्ली गए
विज्ञापन

सहारनपुर। भीम आर्मी के जंतर-मंतर पर रविवार को होने जा रहे प्रदर्शन को लेकर सहारनपुर से कार्यकर्ता शनिवार को ही दिल्ली के लिए रवाना हो गए। कुछ कार्यकर्ता तो सुबह ही दिल्ली के लिए ट्रेन से रवाना हो गए, जबकि शाम को भी कार्यकर्ताओं का दिल्ली के लिए जाना जारी रहा।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर रविवार को भीम आर्मी के होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जाने वालों की भीड़ लगी रही। कुछ कार्यकर्ता शनिवार को दिल्ली में होने वाली बैठकों में शामिल होने के लिए सुबह ही रवाना हो गए, जबकि रविवार को पुलिस की किसी प्रकार की सख्ती को देखते हुए अधिकांश लोग शनिवार को ही दिल्ली के लिए रवाना हो गए। अधिकांश कार्यकर्ता ट्रेनों से रवाना हुए। भीम आर्मी कार्यकर्ताओं को आशंका है कि कहीं पुलिस उन्हें रोकने का प्रयास न करे। रविवार को हो सकता है कि दिल्ली की ओर जाने वालों को रास्तों में ही रोका जाए। पुलिस की योजना को फेल करने के उद्देश्य से कार्यकर्ता शनिवार को ही रवाना हो गए। हालांकि रेलवे स्टेशन पर सुबह से ही पुलिस मौजूद रही। लेकिन कोई भी पुलिस के झांसे में नहीं आ सका।
विज्ञापन

पुलिस तलाशती रही चंद्रशेखर की मां को
शुक्रवार को चंद्रशेखर की मां और भाई के रामपुर मनिहारान में बैठक करने की सूचना पर पुलिस गांव-गांव दौड़ती रही, लेकिन पुलिस के हाथ कोई नहीं आया। चंद्रशेखर की मां कमलेश और भाई कमल किशोर अन्य संगठनों के पदाधिकारियों को लेकर गांवों में बैठकें करने के बाद शुक्रवार को ही पुलिस को चकमा देकर दिल्ली के लिए निकल गए। पुलिस गांवों की खाक छानती रह गई।
विज्ञापन

रविवार के प्रदर्शन पर पुलिस की नजर
सहारनपुर। पुलिस की नजर रविवार केे दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन पर टिकी हुई है। सहारनपुर पुलिस को दिल्ली पुलिस से उम्मीदें भी लगी हुईं हैं कि दिल्ली पुलिस बवाल के आरोपियों को पकड़कर उन्हें दे देगी। इसके लिए सहारनपुर पुलिस ने दिल्ली पुलिस को आरोपियों के फोटो तक दे दिए हैं। लेकिन इतनी भीड़ से आरोपियों को पकड़ पाना दिल्ली पुलिस के लिए भी आसान नहीं होगा। यही नहीं सहारनपुर पुलिस की नजर मंच पर पहुंचने वाले बवाल के पीड़ितों पर भी लगी हुई है। पुलिस ने दावा किया है कि सहारनपुर से कोई भी पीड़ित जंतर-मंतर पर नहीं पहुंचेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें