फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट में विफल बदमाशों ने सर्राफ की कार पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। कसबे से दुकान बंद कर अपने घर जा रहे कार सवार सर्राफा व्यापारी को गांव शेखवाला के पास बदमाशों ने लूटने का प्रयास किया। लूट में विफल रहने पर बदमाशों ने कार पर लाठी डंडो से हमला किया, लेकिन सर्राफ कार को तेज गति से ले गया। गांव पहुंच कर सर्राफ ने ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिल सका। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने में दी है।
विज्ञापन

घटना मंगलवार शाम की है। बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के गांव शेखवाला निवासी प्रदीप कुमार पुत्र इंद्र सिंह की कस्बे में सर्राफ की दुकान है। मंगलवार की शाम प्रदीप कुमार ने अपनी दुकान बंद कर, कार द्वारा अपने पिता के साथ गांव के लिए चल दिया। सर्राफ के अनुसार तकीपुर मार्ग से जैसे ही गांव शेखवाला मार्ग पर पहुंचा तो गांव से आधा किमी पहले सड़क पर गन्ने की पत्ती डाल कर उसमें लोहे की कील लगे हुए लकड़ी के फट्टे फैला रखे थे। थोड़ी दूर पर ही सड़क पर पेड़ की जड़े व पत्थर भी कार रोकने के लिए डाल रखे थे, लेकिन उसने गाड़ी नहीं रोकी। हालांकि स्पीड कम होने पर बदमाशों ने लाठी डंडों से कार पर हमला कर दिया। इससे कार के शीशे टूट गए, लेकिन सर्राफ ने कार को रोका नहीं। उसने गांव पहुंचकर ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी।
मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण लाठी डंडे लेकर पहुंचे, जिन्होंने पुलिस के साथ आसपास के जंगलों में कांबिंग की, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका। घटना से क्षुब्ध ग्रामीणों ने तकीपुर मार्ग पर गश्त बढ़ाने की मांग एसओ से की है। एसओ ने बताया कि चुनाव संपन्न हो गया है, सड़क मार्ग पर नियमित रूप से गश्त कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें