धमकियों से घबराया परिवार प्रदेश छोड़ने को मजबूर
सहारनपुर। नानौता थाना क्षेत्र के गांव कल्लरपुर में रह रहे मांगेराम पुत्र आशाराम को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। घबराया परिवार जनपद ही नहीं, बल्कि प्रदेश छोड़कर किसी अन्य प्रदेश में जाने की तैयारी में है।
डीएम से शिकायत करने बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचे पीड़ित मांगेराम ने बताया कि उसने नानौता की राजीव गांधी कॉलोनी में एक प्लॉट लिया था। मकान बनाने के लिए एक बैंक से होम लोन मांगा था। आरोप है कि बैंक मैनेजर ने फाइल तैयार करने की एवज में उससे 26 हजार रुपये लिए। इसके बाद लोन पास कराने के नाम पर 75 हजार रुपये मांगे गए। इसमें बैंक का एक और अधिकारी मिला हुआ था। इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई। बैंकिंग लोकपाल द्वारा मामले की जांच की गई, जिसमें दोनों को दोषी मानते हुए 21 हजार रुपये से दंडित किया गया। बताया कि उसने जब अपने 26 हजार रुपये की मांग की तो बैंक मैनेजर रंजिश रखने लगा है, जो अपने बदमाश भेजकर जान से मारने की धमकियां दिलवा रहा है। ऐसे में परिवार डरा हुआ है। यदि जान-माल की सुरक्षा नहीं मिलती है तो पीड़ित परिवार प्रदेश छोड़ने को मजबूर होगा।
दरवाजा लगाने को लेकर तनाव
सहारनपुर। थाना रामपुर मनिहारान के गांव बागाखेड़ी में एक गली में दरवाजा लगाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हैं। रमेश पुत्र मिट्ठन ने जिलाधिकारी कार्यालय को प्रार्थना पत्र देकर दरवाजा लगवाने की मांग की है।