फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर में चोट लगने से हुई थी हनी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। वकील के घर दोस्त के साथ आए युवक की हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है कि सिर में चोट लगने से युवक की मौत हुई थी। पीएम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने आरोपी वकील और मृतक के दोस्त को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एडवोकेट आशुतोष पुत्र भानु प्रताप निवासी गांव दिनारपुर हाईकोर्ट में वकालत करते हैं। गागलहेड़ी थाने में तीस वर्षीय मृत युवक हनी की मां आशा पत्नी मंजीत निवासी जाफर नवाज सहारनपुर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया था कि उसका पुत्र हनी बीते रविवार की रात अपने दोस्त मजाहिर पुत्र राशिद निवासी आतिश बाजारन थाना मंडी सहारनपुर के बुलावे पर उसके साथ गागलहेड़ी कांवड़ यात्रा देखने गया था। सोमवार सुबह मजाहिर ने फोन करके बताया की हनी सुबह सो कर नहीं उठ रहा है। कुछ देर बात पता चला की हनी की मौत हो गई है। आशा के अनुसार मजाहिर के विरुद्ध कई मुकदमे चल रहे हैं और यह आपराधिक किस्म का व्यक्ति है। इसी सिलसिले में गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव दिनारपुर में रहने वाले वकील आशुतोष के यहां आना जाना लगा रहता है। उन्होंने आरोप लगाया था कि वकील और मजाहिर ने साजिश रच कर उसके बेटे की हत्या कर दी है। घटना के बाद पुलिस ने हनी के शव को पीएम पर भेजा था। थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार सिंह ने बताया की हनी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से मौत होने की बात सामने आयी है। नामजद तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें