फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम-बस में भिड़ंत, चालक समेत 12 घायल

Thu, 09 Aug 2018 12:22 AM IST
अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
जीटी रोड हाइवे पर सरायसुंदर के पास देर रात कानपुर से दिल्ली जा रही रोडवेज बस की डीसीएम से भिड़ंत हो गई। हादसा में बस चालक समेत 12 यात्री घायल हो गए। कानपुर के किदवईनगर डिपो की दिल्ली जा रही रोडवेज बस मंगलवार रात जीटी रोड हाइवे पर ग्राम सरायसुंदर के पास डीसीएम से टकरा गई। इस दुर्घटना में बस सवार 12 यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस बस के चालक रायबरेली के ग्राम पहो निवासी धर्मेंद्र को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि अन्य 11 सवारियों को मामूली चोट आई। परिचालक फर्रुखाबाद निवासी कुलदीप ने बताया कि हादसे के दौरान बस में 10 सवारियां बैठी हुई थीं, जिन्हीं मामूली चोटें थीं। ऐसी स्थिति में उन सभी सवारियों को दूसरी बस से रवाना कर दिया गया। ब्यूरो .
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें