फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिद से जुमा की नमाज पढ़कर लौट रहे पिता-पुत्र के साथ मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बाप-बेटे को जमकर पीटा
विज्ञापन

देवबंद। रविदास मार्ग पर रंजिश के चलते मस्जिद से जुमा की नमाज पढ़कर घर लौट रहे पिता-पुत्र को मारपीट कर घायल कर दिया गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

मोहल्ला रविदास मार्ग कोहला बस्ती निवासी सलीम ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 23 अप्रैल को पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसकी बेटी का अपहरण कर लिया था। जिसके बारे में आज तक कोई सुराग नहीं लगा। इस मामले में उसने पुलिस में शिकायत भी की हुई है। आरोप है कि शुक्रवार को बेटे के साथ मस्जिद से जुमा की नमाज पढ़कर घर लौट रहा था। इस दौरान पहले से रास्ते में खड़े युवक पक्ष के लोगों ने उनके साथ मारपीट की। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें