फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट और धमकी देने के आरोप में पांच नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोर्ट के आदेश पर चार भाइयों सहित पांच पर युवक से नगदी लूटने और जान से मारने की धमकी देने की एफआईआर दर्ज हुई है।
विज्ञापन

थाना नागल के गांव पहाड़पुर निवासी महबूब पुत्र शरीफ का आरोप है कि 27 नवंबर की रात जब वह शहर से बाइक पर अपने गांव लौट रहा था तो परागपुर गांव के मोड़ पर गैस एजेंसी से आगे निकलते ही उसे गांव के ही सिवान, परवेज, सलीम, मोबीन एवं मुंतयाज ने रोक लिया और धारदार हथियारों के बल पर धमकाते हुए उससे नगदी लूट ली। शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन

महबूब के अनुसार उसने थाने में तहरीर दी थी। लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की, जिस पर उसने कोर्ट में अपील की। कोर्ट के आदेश पर जनकपुरी पुलिस ने पांचों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें