फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देह व्यापार कराने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बंधक बनाकर जबरन देह व्यापार कराने का आरोप
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। खादर क्षेत्र निवासी एक विवाहिता ने अपनी ननद और ननदोई पर बंधक बनाकर जबरन देह व्यापार कराने का आरोप लगाया है। आरोप है कि जानकारी मिलने पर जब उसका पति और भाई उसे छुड़ाने के लिए वहां पहुंचे तो उनके साथ मारपीट की गई। आरोपियों ने उसके पति को बंधक बना लिया, जबकि उसने अपने भाई और पुत्र के साथ भागकर जान बचाई। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

खादर क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि 10 दिन पूर्व थाना नकुड अंतर्गत गांव कुल्हेड़ी निवासी उसकी ननद और ननदोई गांव झाडवन निवासी उसके जेठ के साथ उसके घर आए थे। उसकी ननद ने अपनी खराब तबीयत का हवाला देते हुए कुछ दिन के लिए अपने साथ चलने के लिए कहा। पीड़िता के अनुसार पति के कहने पर वह अपने चार वर्षीय पुत्र के साथ उनके साथ चली गई। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने उसे और उसके पुत्र को बंधक बना लिया। उसके पुत्र को जान से मारने की धमकियां देकर उसकी आबरू का सौदा कर दिया। उसके साथ अन्य लोगों से बलात्कार कराया। आरोपियों ने स्वयं भी अनेक बार जबरन दुष्कर्म किया। उसके पति से उसकी बात तक नही कराई गई। इसके बाद उसे शामली जनपद के गांव आंदी निवासी एक दंपति को सौंप दिया गया। वहां भी उसके साथ अज्ञात लोगों द्वारा जबरन दुष्कर्म किया गया। कुछ दिन पूर्व आरोपी उसे वापस कुल्हेड़ी ले आए। सोमवार को उसका पति और भाई उसे वापस लेने के लिए गांव कुल्हेडी पहुंचे थे। आरोप है कि आरोपियों ने मारपीट करते हुए उसके पति को पकड़ लिया जबकि उसने अपने भाई और पुत्र के साथ किसी प्रकार वहां से भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद पीड़िता अपने भाई के साथ कोतवाली पहुंची और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल संजीव कुमार ने कहा कि मामला अभी तक उनके संज्ञान में नही आया है। वह जानकारी करा रहे है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें