गोकशी करते गिरफ्तार
सहारनपुर/सरसावा। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम समसपुर में छापा मारते हुए एक व्यक्ति को गोकशी करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक व्यक्ति मौका पाकर फरार हो गया।
सोमवार को पुलिस को सूचना मिली की ग्राम समसपुर में एक घर में गोकशी हो रही है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गयी तथा नसीम के घर को लिया। पुलिस को देखकर घर में भगदड़ मच गयी और गोकश मौके से भागने लगे, लेकिन पुलिस ने नसीम पुत्र खुर्शीद को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी गांव का ही अहसान भागने में सफल रहा। पुलिस ने घर से 40 किलो मांस, छुरा, कुल्हाड़ी, तराजू आदि काफी सामान बरामद किया। जिसके बाद आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया गया।