फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरस के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कुतुबशेर पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में अलग-अलग स्थानों से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों के पास से 380 ग्राम चरस एवं एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
विज्ञापन

बुधवार रात लगभग नौ बजे कुतुबशेर पुलिस ग्राम हबीबगढ़ की ओर जाने वाले रास्ते के चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर दो युवकों को रोका। जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से 250 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों की मोटरसाइकिल को भी कब्जे में ले लिया और उसकी जानकारी करने का प्रयास कर रही है। पकड़े गए आरोपियों में अनीस निवासी रहमानी चौक गली नंबर सात देहात कोतवाली तथा शोएब निवासी डिफेंस कालोनी हैं। इसके अलावा कुतुबशेर पुलिस ने बुधवार रात को ही शारदा नगर से नरेश उर्फ सोनी निवासी गली नंबर-13 शारदा नगर को 130 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। कुतुबशेर थाना के वरिष्ठ उप निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी नशीले पदार्थों की तस्करी करते हैं और शहर में जगह-जगह जाकर लोगों को बेचते हैं। आरोपी चरस कहां से लेकर आते हैं इस बारे में जानकारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें