फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर तोड़ने के आरोप में नौ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
घर तोड़ने के आरोप में नौ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

सहारनपुर। किशोरी को ले जाने के आरोपी युवक का घर तोड़ने के मामले में आरोपी युवक की मां ऊषा की तहरीर पर किशोरी पक्ष के नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इंदिरा कालोनी निवासी सौरभ पर एक किशोरी को ले जाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने सौरभ को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया था, लेकिन आक्रोशित किशोरी के परिजनों ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर चार दिन पूर्व आरोपी सौरभ के घर हमला कर दिया और उसका घर पूरी तरह से ध्वस्त कर डाला। सामान की तोड़फोड़ की गई और कुछ सामान ढमोला नदी में फेंक दिया गया। लोगों के आक्रोश को देखते हुए सौरभ का परिवार दहशत के चलते कई दिनों तक छिपा रहा। नगर कोतवाली प्रभारी ब्रजेश प्रताप सिंह ने बताया कि सौरभ की मां ऊषा की ओर से नौ लोगों को नामजद कराया गया है। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें