फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी के पास मंदिर में चोरों ने दानपात्र तोड़कर की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शहर में हसनपुर पुलिस चौकी के निकट स्थित मंदिर में घुसे चोरों ने आठ दानपात्र तोड़कर करीब 50 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। मंदिर में चोरी का पता चलने पर श्रद्धालुओं की भीड़ मौके पर पहुंच गई। पुलिस चौकी के पास से चोरी चोरी होने पर लोगों में रोष बना हुआ है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली थाना क्षेत्र की हसनपुर पुलिस चौकी के बिल्कुल नजदीक एवं हाईवे पर स्थित विश्वेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार की रात चोर घुस गए। चोरों ने मंदिर एवं अंदर की ओर रखे आठ दानपात्रों के एक के बाद एक करके ताले तोड़ डाले। चोरों ने दानपात्रों ने रखा लगभग 50 हजार रुपये का चढ़ावा चोरी कर लिया। सुबह पूजा करने के लिए मंदिर के पुजारी पहुंचे तो दानपात्रों के ताले टूटे हुए मिले। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ लग गई। लोग एकत्रित होकर पुलिस चौकी पहुंचे और घटना को लेकर रोष जताया। लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस चौकी के नजदीक ही चोरी हो गई और पुलिस को पता नहीं चल सका। इस मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। क्षेत्र के सुंदर सैनी, पवन सैनी, अरुण कुमार, रवि कुमार, महेंद्र धीमान, अमरीश, मनोज, कर्ण, राहुल कुमार ने घटना का खुलासा किए जाने की मांग की है। चौकी इंचार्ज का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें