बाइक सवार को गोली मारी
शामली। मंगलवार देर रात मेरठ-करनाल हाईवे पर हसनपुर गांव के गेट के बाहर चार बदमाशों ने बाइक सवार को गोली मारकर चार हजार रुपये लूट लिए।
फुगाना क्षेत्र के सरनावली निवासी पिंटू (32) शामली में जेसीबी चलाने की प्राइवेट नौकरी करता है। मंगलवार रात करीब आठ बजे वो बाइक से अपने गांव लौट रहा था। परिजनों के अनुसार मेरठ-करनाल हाईवे पर जब वो हसनपुर गांव के गेट के सामने पहुंचा, तो सड़क पर पहले से ही खडे़ चार बदमाशों ने उसे रोक लिया और लूटपाट की। आरोप है कि बदमाशों ने उससे चार हजार रुपये लूट लिए और गोली मारकर फरार हो गए । गोली उसके कूल्हे में लगी है। पिंटू के भाई रमेंद्र ने बताया कि वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने उसकी सूचना उन्हें दी। 100 नंबर पर सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और अस्पताल को शामली अस्पताल में ले जाया गया। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही पूरा मामला पता चलेगा। देर रात तक घटना की तहरीर नहीं मिली थी।