फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी पर टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी पर टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

सहारनपुर। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद बाबरी मस्जिद को लेकर फेसबुक पर अशोभनीय, अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपी को पुलिस ने रात में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी पोस्ट का समर्थन करने वालों पर भी मामला दर्ज करने की तैयारी की है।
बृहस्पतिवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन होने के बाद गाम सड़क दूधली निवासी आरिफ मलिक ने अपनी फेसबुक वॉल पर स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के लिए बाबरी मस्जिद से जोड़ते हुए एक अशोभनीय पोस्ट कर दी। इस पोस्ट के फेसबुक पर जाते ही हड़कंप मच गया। लोगों ने इसी शिकायत पुलिस अधिकारियों से की।
विज्ञापन

मामला बढ़ता देख जनकपुरी पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके घर एवं संभावित स्थानों पर दबिश दी। पुलिस ने शुक्रवार की रात आरिफ को देहरादून रोड स्थित एक ऑटोमोबाइल शोरूम के पास से गिरफ्तार कर लिया। जनकपुरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर माहौल बिगाड़ने एवं साइबर अपराध का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। इसके अलावा पुलिस ने फेसबुक पर उसकी पोस्ट को लाइक और उसकी पोस्ट का समर्थन करने वालों की भी कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में अनीश राजा, मारुफ अली देशवाल, मियां अली, रेहान, मो. हाशिम और हुसैन अली के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की है। जिसके बाद उनके खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

-------
- चार अन्य लोगों पर होगी कार्रवाई
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि अशोभनीय टिप्पणी करने वाले को गिरफ्तार किया जा चुका है। उसकी टिप्पणी पर समर्थन में टिप्पणी करने वाले चार लोगों के नाम सामने आ चुके हैं। उनको ट्रेस किया जा रहा है। उनको भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें