फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को पीट रहे ग्रामीण को राहगीरों ने धुना, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। थाना क्षेत्र के गांव नौरंगपुर में पत्नी और बेटे के साथ मारपीट करना एक ग्रामीण को महंगा पड़ गया। राहगीरों ने उसे मारपीट करने से मना किया, लेकिन जब वह नहीं माना तो राहगीरों ने उसकी पिटाई कर दी। जिससे वह घायल हो गया। उसका एक निजी चिकित्सक के यहां उपचार चल रहा था। मंगलवार को उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पीएम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के गांव नौरंगपुर निवासी विनोद पुत्र रहतुलाल सोमवार की सुबह किसी बात पर अपनी पत्नी और बेटे के साथ गाली गलौज कर मारपीट कर रहा था। इसी दौरान वहां गांव रामा बस्ती निवासी मुल्कीराज व संजय भी पहुंच गए। उन्होंने विनोद को मारपीट करने से मना किया, जब वह नहीं माना तो आरोप है कि उन्होंने लात घूसों से विनोद की जमकर पिटाई कर दी। इसमें वह चोटिल हो गया था। परिजन उसका उपचार गांव में ही निजी चिकित्सक के यहां करा रहे थे। मंगलवार की दोपहर विनोद ने दम तोड़ दिया। उसकी मौत की सूचना थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष एमपी सिंह ने पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के पुत्र अंकित की तहरीर पर पुलिस ने मुल्कीराज पुत्र बलजीत व संजय पुत्र बाबूराम निवासी रामा बस्ती के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें