देवबंद (सहारनपुर)। अंबहेटा शेखा गांव में युवती की दुपट्टे से गला दबाकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने चार भाईयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाल पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि मृतका पारुल के पिता राजेश्वर की तहरीर पर गांव में रहने वाले कंवरपाल के बेटे राहुल, रवि, शुभम और सुमित के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 व 201 के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों के गिरफ्तारी के खिलाफ लगातार विभिन्न स्थानों पर दबिशें दी जा रही हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। बता दें कि मंगलवार को राजकीय डिग्री कालेज में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा 24 वर्षीय पारुल का शव गांव में स्थित विनोद शर्मा के खेत में पड़ा मिला था। इतना ही नहीं पहचान मिटाने के लिए उस पर तेजाब भी डाला गया था। पुलिस का कहना था प्रथम दृष्टिया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। जबकि पैसे के लेन देन की बात भी सामने आ रही है। दोनों बिंदूओं पर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।
झगड़े में घायल हुए युवक की उपचार दौरान मौत
देवबंद। साखन कलां गांव निवासी सुक्रमपाल की पांच अगस्त को गांव के कुछ लोगों से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। जिसमें सुक्रमपाल गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे परिजनों ने उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। लेकिन नाजुक हालत के चलते चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया था। जिसके बाद परिजन उसे चंडीगढ़ के पीजीआई लेकर गए थे। बुधवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।