फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहरीर दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। हरिपुर गांव निवासी एक युवक से नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये ऐंठ लिए गए। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली बेहट में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में हरिपुर गांव निवासी नवीन काम्बोज ने बताया कि लोदीपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने नौकारी दिलाने का झांसा देकर उससे एक लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने बताया कि आरोपी एक विधायक का रिश्तेदार है। जब उसे पता चला कि वह धोखेबाज है और लोगों से नौकरी दिलाने का झांसा देकर रुपये ऐंठता है, तो वह उसके पास गया और अपनी एक लाख रुपये की रकम वापस मांगी। आरोप है कि उसने विधायक का रौब दिखाकर उसे धमकी दी। दोबारा रुपये मांगे तो वह उसे जान से मरवा देगा। पीड़ित ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कालरा का कहना है कि आरोप की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें