सहारनपुर। उपभोक्ताओं को जल्दी ही अपने घर में हो रही बिजली की चोरी की जानकारी विद्युत निगम को देनी होगी। जिससे विद्युत निगम इस अनियमितता को बिना किसी पेनल्टी के खत्म कर सके। ऐसा नहीं किया और चोरी पकड़ी गई तो उपभोक्ताओं पर कार्रवाई की जाएगी।
विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता आरके सिंह का कहना है कि विभाग द्वारा चलाई जा रही स्पेशल एमनिस्टी योजना (सर्वदा योजना) के तहत अभी उपभोक्ताओं को 15 दिन का मौका दिया जा रहा है। जिसमें उपभोक्ता अपनी अनियमितता के बारे में विद्युत निगम को जानकारी दे दें और उसे ठीक करा लें। कटिया कनेक्शन है तो उसे नियमित करा लें, केबिल में कट लग रहा है तो उसे बदलवा लें, मीटर खराब है तो ठीक करा लें और लोड कम है तो उसे बढ़वा लें। स्वैच्छिक घोषणा किए जाने से उपभोक्ताओं पर कोई पेनल्टी नहीं लगेगी और न ही कोई अन्य कार्रवाई की जाएगी। सरकारी कालोनियों और कार्यालयों में चेकिंग की जाएगी। कोर्ट एवं कलक्ट्रेट परिसर के में जिन चैंबर्स में कनेक्शन नहीं है वहां कनेक्शन ले लिए जाएं। 20 जून तक का समय दिया गया है। उसके बाद चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। चेकिंग अभियान के दौरान बिजली की चोरी पकड़ी गई तो पेनल्टी के साथ जेल भी जाना पड़ेगा।