फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की निष्क्रियता से टप्पेबाजों ने की वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर से आगे अंबाला रोड पर टप्पेबाजों का गिरोह काफी समय से सक्रिय है। टप्पेबाजों द्वारा कारों से लैपटॉप चोरी करने की वारदातें की जा रही थीं। बावजूद इसके पुलिस गंभीर नहीं हुई और कार एजेंसी संचालक की कार से टप्पेबाजों ने 37 लाख रुपये से भरा बैग चोरी कर लिया। अब पुलिस लकीर पीटने में लगी हुई है।
विज्ञापन

गत बुधवार की रात कुतुबशेर थाना क्षेत्र में कार एजेंसी संचालक चंडीगढ़ निवासी रबिन सैनी की कार से तेल टपकने चा बहाना बनाकर टप्पेबाजों ने 37 लाख रुपये से भरा बैग निकाल लिया था। पुलिस को अभी तक इस मामले में कोई सुराग हाथ नहीं लग सका है। पुलिस का मान ना है कि टप्पेबाजों ने लैपटॉप का बैग समझकर नोटों से भरा बैग निकाला। क्योंकि कार की जिस सीट पर नोटों से भरा बैग रखा था, उस सीट पर सुबह से ही लैपटॉप का बैग रखा हुआ था। वारदात के कुछ समय पूर्व ही कार एजेंसी संचालक रबिन सैनी ने लैपटॉप का बैग हटाकर दूसरी जगह रखकर उसके स्थान पर नोटों से भरा बैग रखा था। पुलिस इसलिए भी लैपटॉप समझकर नोटों का बैग चोरी होने की बात मान रही है, क्योंकि उस क्षेत्र में टप्पेबाजों द्वारा कारों से लैपटॉप चोरी किए जाने की शिकायतें पूर्व में भी पुलिस तक पहुंच रही थीं। एसएसपी दिनेश कुमार का कहना है कि पुलिस की तीन टीमें मामले की जांच में लगी हुईं हैं। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा चुकी है। पुख्ता सबूत मिलते ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें