फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन छोड़ भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना। पशु चोरी करते वक्त जाग होने पर चोर अपना वाहन तथा पशुओं को मौके पर ही छोड़ कर फरार हो गए। ग्रामीणों ने पीछा भी किया, लेकिन चोरों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला हामिद हसन में सभासद अमजद पुत्र कुर्बान का घर तथा पशुशाला आमने सामने है। शनिवार की रात चोर पशुशाला का ताला तोड़कर वहां घुस गए तथा दो भैंसों को खोल लिया। चोरों ने एक भैंस को पिक अप वाहन में लाद लिया तथा दूसरे पशु को वाहन में लादने वाले थे कि तभी आहट सुनकर अमजद के परिजन जाग गए तथा पशुशाला की तरफ दौड़े। लोगों को आता देखकर पशु चोर अपना वाहन छोड़कर भाग गए। पिकअप में एक भैंस ही लदी थी, जबकि दूसरी भैंस नीचे खड़ी की गई थी। अमजद ने घटना की जानकारी रात में ही पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस तथा परिजनों ने आस-पास चोरों की तलाश की, लेकिन चोरों का कोई पता नहीं चल पाया। थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि अमजद की तहरीर पर पशु चोरी का प्रयास करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है तथा वाहन को सीज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें