चांदीनगर (बागपत)।
ललियाना गांव से लापता महिला को पुलिस नहीं तलाश नहीं रही है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस लापता को तलाश करने में कोई मदद नहीं कर रही। महिला की पांच साल की बेटी मां का फोटो लेकर उसका आने का इंतजार कर रही है।
ललियाना गांव निवासी अनिल ने बताया कि छह दिसंबर को उसकी पत्नी अनीता लापता हो गई । उसने चांदीनगर थाने पर गुमशुदगी भी दर्ज कराई, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पत्नी को तलाशने में पुलिस की मदद नहीं मिल रही है। उसकी पांच साल की बेटी अपनी मां को तलाश रही है। हर रोज दादी से पूछती है कि मेरी मां कब आएगी। मां का फोटो लेकर उससे बातें करती है और अपनी मां के आने का इंतजार कर रही है। पुलिस ने दस दिन बाद भी मामले में कोई कदम नहीं उठाया है। लापरवाही इतनी है कि पीड़ित परिजनों से मिलने तक कि जहमत पुलिस ने नही उठाई। थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने बताया कि महिला मानसिक रूप से बीमार है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्दी ही उसे बरामद कर लिया जाएगा।