सहारनपुर। आईपीएल में सट्टे का कारोबार करने के आरोपी गैंगेस्टर में निरुद्ध सागर गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सागर तीन माह पूर्व हुई छापामारी में पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था, जबकि दो साथी पुलिस के हत्थे चढ़ गए थे।
पुलिस के अनुसार शहर में आईपीएल मैचों पर सट्टा लगवाने का आरोपी सागर गुप्ता तीन माह से फरार चल रहा था। 24 जुलाई 2018 को पुलिस ने तमिलनाडु लीग पर सट्टा लगवाने की सूचना पर इसके आफिस पर छापा मारा था। लेकिन उस समय सागर कमा देकर फरार हो गया था, जबकि उसके दो साथी सागर डंग और मन्नी बजाज को पुलिस ने पकड़ लिया था। सागर के खिलाफ गैंगेस्टर के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस तभी से सागर को तलाश करने में लगी थी। मंगलवार को मंडी कोतवाली पुलिस ने सागर गुप्ता को भगत सिंह चौक के पास से दबोच लिया। मंडी कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि सागर गुप्ता को आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाने के आरोप में दो बार पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है। अब वह गैंगेस्टर एक्ट में फरार चल रहा था।