फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में संघर्ष में तीन महिलाओं सहित आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दो पक्षों में संघर्ष में तीन महिलाओं सहित आठ घायल
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। हथौली गांव में सामान उधार देने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इसमें तीन महिलाओं सहित आठ लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। चार घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र के हथौली गांव में शुभम पुत्र राकेश और शाकिर पुत्र नूर हसन पक्ष के बीच हुए इस विवाद में लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। हमले में एक पक्ष से शाकिर, नूरहसन, आशिक एवं मोहसीना तथा दूसरे पक्ष से शुभम, राकेश, मेघवती एवं प्रकाशी घायल हो गए। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस पहुंची और घायलों को बेहट सीएचसी लेकर आई। यहां से नूरहसन, मोहसीना, शुभम और राकेश को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाकिर पक्ष का कहना है कि उनकी गांव में परचून की दुकान है। शुभम उनकी दुकान पर उधार सामान लेने के लिए आया था। उसने मना कर दिया। आरोप है कि शुभम ने अभद्रता की। उसने विरोध किया तो शुभम और उसके परिजनों ने मिलकर घर पर हमला बोल दिया। उन पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से वार किए। उधर, शुभम पक्ष का कहना है कि शाकिर स्मैक एवं भांग बेचता है। उन्होंने उसे कई बार कहा कि यह काम बंद कर दें। आरोप है नशे का सामान बेचने का विरोध करने पर उन पर शाकिर पक्ष की तरफ से धारदार हथियारों एवं लाठी-डंडों से हमला किया गया। बच्चों को लेकर भी कहासुनी हुई। इसके बाद ही विवाद बढ़ा। कोतवाली प्रभारी छोटे सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों के घायलों को अस्पताल भेजा गया है। चिकित्सीय रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें