फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करी की शराब के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तस्करी की शराब के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार
विज्ञापन

बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। बिहारीगढ थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार में तस्करी कर लाई जा रही अवैध शराब के साथ आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया।
थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार के निर्देशन में देर शाम सुंदरपुर तिराहे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिं की जा रही थी। इसी दौरान सुंदरपुर शाकंभरी मार्ग से एक कार तेज रफ्तार में आते दिखाई दी। पुलिस ने रुकने का इशारा किया। इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि पीछा कर कार को रुकवा लिया गया। कार के सामने अलग नंबर प्लेट और पीछे दूसरे फर्जी नंबर प्लेट लगी थी।
विज्ञापन

तलाशी ली गई तो 300 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। कार सवार शराब तस्करों में भारतभूषण और उसका बेटा प्रतीक निवासी माधव विहार थाना मंडी सहारनपुर शामिल रहे। पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें