फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजिलेंस टीम ने पकड़ा, आरपीएफ ने छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। विजिलेंस टीम ने छापा मारकर वेंडरों को पकड़ा और आरपीएफ को कार्रवाई करने के लिए सौंप दिया। आरपीएफ ने कार्रवाई करने की बजाय उन्हें न सिर्फ छोड़ दिया, बल्कि कुछ ही देर में स्टेशन पर आरोपी वेंडर खाद्य पदार्थ बेचते नजर आए। विजिलेंस ने एक ही दिन में दूसरी बार छापामार कार्रवाई कर आरपीएफ के खेल को पकड़ लिया। विजिलेंस की रिपोर्ट पर आरपीएफ अंबाला डिवीजन से आरपीएफ प्रभारी समेत तीन लोगों को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन

सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर अवैध वेंडरों को अधिकारियों की मिलीभगत से खाद्य सामग्री बेचने की छूट का खुलासा हो गया है। बुधवार को दोपहर विजिलेंस की टीम ने अचानक रेलवे स्टेशन पर छापा मारकर अनाधिकृत रूप से ट्रेनों एवं रेलवे स्टेशन पर खाद्य सामग्री बेच रहे 19 वेंडरों को पकड़ लिया। टीम ने वेंडरों को पकड़ कर कार्रवाई के लिए आरपीएफ के सुपुर्द कर दिया। विजिलेंस की टीम कार्रवाई कर वहां से रवाना हो गई, लेकिन बुधवार रात को ही विजिलेंस टीम ने वापस रेलवे स्टेशन पर छापा मार दिया। विजिलेंस के अधिकारी हैरान रह गए कि जिन अनाधिकृत वेंडरों को उन्होंने पकड़कर आरपीएफ को सौंपा था, वे स्टेशन पर खाद्य सामग्री फिर से बेच रहे थे। विजिलेंस टीम ने आरपीएफ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मिलीभगत से अनाधिकृत वेंडरों द्वारा खाद्य सामग्री बेचे जाने की रिपोर्ट अंबाला डिवीजन को भेज दी।
विजिलेंस की रिपोर्ट के आधार पर आरपीएफ अंबाला डिवीजन ने सहारनपुर आरपीएफ प्रभारी संजीव कुमार शर्मा, एएसआई अजय मलिक, दिनेश कुमार को निलंबित कर दिया है और जांच बैठा दी है। निलंबित करने के बाद तीनों को अंबाला से अटैच कर दिया गया। इस कार्रवाई से वेंडरों में हड़कंप मचा हुआ है। स्टेशन से वेंडर गायब हो गए हैं। संजीव कुमार शर्मा की जगह जगाधरी वर्कशॉप में तैनात अरुण कुमार को आरपीएफ प्रभारी सहारनपुर बनाया गया है। निलंबित हुए आरपीएफ प्रभारी संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि जांच होने तक उन्हें निलंबित कर अंबाला डिवीजन से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें