फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को भेजे अश्लील मैसेज, विरोध पर दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में एक व्यक्ति ने विवाहिता के फोन पर अश्लील मेसेज भेज दिए। इसका विरोध किया तो आरोपी ने फोन पर गाली-गलौज करते हुए अपहरण और जान से मारने की धमकी दी। आरोपी के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने दर्ज कराए मामले में बताया कि पिछले कुछ समय से उसकी पत्नी के मोबाइल पर अश्लील मेसेज आ रहे थे। आरोपी उसकी पत्नी से मिलने का दबाव बना रहा था। विरोध करने पर आरोपी बच्चों, उसकी पत्नी का अपहरण कर हत्या करने की धमकी दे रहा है। लगातर आ रहे मेसेज से पूरा परिवार परेशान हो गया। पीड़ित ने किसी तरह आरोपी की फोन कॉल की डिटेल और आईडी निकलवाई। तब पता लगा कि उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार के गांव लंढौरा निवासी रविंद्र है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली सदर बाजार में तहरीर दी गई है। इंस्पेक्टर पंकज पंत ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें