कछौना। कोतवाली क्षेत्र रेलवे क्रासिंग तिराहे के पास बस को बैक करते समय चालक से एक युवक का विवाद हो गया। गुस्साए युवक ने बस के शीशे तोड़कर चालक- परिचालक की जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को सीएचसी में भर्ती कराया।
कछौना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरदलमऊ निवासी वीरेंद्र पुत्र मूलचंद बस चलाता है। गांव निवासी नाजिम परिचालक है। वह मंगलवार को लोन्हारा में पार्टी छोड़कर गोसापुर थाना कासिमपुर शादी में लोगों को लेने जा रहा था। कस्बे में स्टेशन रोड पर रेलवे क्रासिंग तिराहे पर बस बैक कर रहा था। इसी दौरान टिल्लू पुत्र कमेशुर से उसका विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर युवक के परिजन भी आ गए। युवक ने परिजनों केे साथ मिलकर चालक व परिचालक की जमकर पिटाई कर दी। बीच सड़क पर घंटों बस खड़ी रहने से जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर घायल चालक को सीएचसी में भर्ती कराया। कोतवाल राय सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।