फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से तमंचे के बल पर छेड़छाड़, विरोध पर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी से तमंचे के बल पर छेड़छाड़, विरोध पर मारपीट
विज्ञापन

नकुड़ (सहारनपुर)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक ने घेर में घुसकर तमंचा दिखाते हुए छेड़खानी की। विरोध करने पर अपने परिजनों के साथ उसके घर धावा बोल परिजनों के साथ मारपीट की। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

गांव निवासी एक किशोरी ने परिजनों और ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंचकर दी तहरीर में आरोप लगाया कि शनिवार सुबह करीब नौ बजे वह घर के पास अपने घेर में झाड़ू लगा रही थी। तभी उसे अकेला देखकर गांव का ही एक युवक घेर में घुस आया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। पीड़िता ने बताया कि उसने जब इसका विरोध किया तो आरोपी युवक ने तमंचा निकाल लिया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए कमरे के अंदर खींचने लगा। बताया कि उसके शोर मचाने पर घर से दौड़कर आए भाई ने जब आरोपी के चंगुल से उसे छुड़ाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसके भाई पर भी तमंचा तान दिया और मारपीट करते हुए भाई को खेतों की ओर दौड़ा लिया। आरोप है कि इतने में ही आरोपी के परिवार की दो महिलाओं सहित करीब आधा दर्जन लोगों ने लाठी डंडे और धारदार हथियार के साथ उनके घर पर धावा बोल दिया। हमले में मां-बेटी घायल हो गई। पीड़िता किशोरी ने बताया कि ग्रामीणों ने बमुश्किल उन्हें आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। पीड़िता किशोरी ने दो महिलाओं सहित छह लोगों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी है। कोतवाल यशपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें