फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब से चोरी कर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चला रहा था बुलैरो गाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मंडी कोतवाली पुलिस ने निर्यात निगम चौकी के सामने चेकिंग के दौरान चोरी की बोलेरो चला रहे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी। आरोपी ने बोलेरो पंजाब के राजपुरा से चोरी की। उसके पास से मिले कागजात भी फर्जी पाए गए।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह लगभग सात बजे पुलिस निर्यात निगम चौकी के सामने बैरियर डालकर चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान सामने से आ रही एक बोलेरो गाड़ी को पुलिस ने रोका उससे पूछताछ की तो मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ। पुलिस ने आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो पुलिस भी हैरान रह गई। रोकी गई गाड़ी पंजाब के राजपुरा से चुराई गई थी। जिस पर आरोपी ने फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी।
पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना नाम बादशाह निवासी मोहल्ला हामिद हसन थाना चिलकाना बताया। पुलिस ने आरोपी के पास से दो लाइसेंस बरामद किए, जिनमें एक फर्जी और एक असली है, जबकि गाड़ी की दो आरसी बरामद कीं। जिनमें से एक असली और एक फर्जी आरसी है।
विज्ञापन

मंडी कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी ने गाड़ी चोरी कर उसके फर्जी कागज बनाकर बेचने का प्रयास कर रहा था। उसने किसी व्यक्ति से उसका सौदा भी कर लिया था। पुलिस पंजाब के संबंधित थाना से इसकी जानकारी कराने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें