फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड कैप्टन की फावड़े से काटकर हत्या, विरोध में जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
रिटायर्ड कैप्टन की फावड़े से काटकर हत्या, विरोध में लगाया जाम
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। खेत में पानी चलाने गए फौज से रिटायर्ड कैप्टन की फावडे़ से काटकर हत्या करने के बाद शव को फेंक दिया गया। सहारनपुर-मुजफ्फनगर मार्ग स्थित यादगार रेलवे फाटक के पास सोमवार सुबह खून से लथपथ शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। हत्या से गुस्साए लोगों ने शव को हाइवे पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस के काफी समझाने के बाद प्रदर्शनकारियों ने शव पुलिस को दिया। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज एक आरोपी को पकड़ लिया है, जबकि अन्य की तलाश में दबिश चल रही है।
देवबंद क्षेत्र के रणखंडी गांव निवासी तरजपाल सिंह (61) सेना में कैप्टन थे। दो वर्ष पूर्व ही सेवानिवृत्त हुए थे। रविवार को वह अपने खेत पर पानी चलाने गए थे। देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। रात भर उनकी तलाश होती रही, मगर कोई सुराग नहीं लगा। सोमवार सुबह उनका शव सहारनपुर- मुजफ्फरनगर मार्ग स्थित यादगार रेलवे फाटक के समीप एक खेत में पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। गुस्साए लोगों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव हाइवे पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर काफी देर बाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे सीओ सिद्धार्थ सिंह ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को बमुश्किल समझाकर जाम खुलवाया। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

एसपी देहात विद्यासागर मिश्र ने बताया तरजपाल सिंह के शरीर पर चोट के गहरे निशान हैं। उसे फावडे़ से काटा गया है। हत्यारोपियों के बारे में जानकारी मिल गई है, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे हैं। परिजनों की तरफ से रणखंडी गांव निवासी देवेंद्र और सुभाष पुत्र हरपाल समेत कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इनमें से देवेंद्र को पकड़ लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। परिजनों ने जो तहरीर दी है उसमें जमीनी रंजिश के चलते उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

उधर, यह भी चर्चा है कि तरजपाल सिंह, देवेंद्र और सुभाष के साथ बैठकर शराब का सेवन कर रहा था। इसी दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और गुस्से में आकर देवेंद्र और सुभाष ने उस पर फावड़े से हमला कर दिया। इसमें तरजपाल की जान चली गई। इसके बाद दोनों ने शव को यादगार रेलवे फाटक के समीप एक खेत में फेंक कर फरार हो गए। एसपी देहात ने बताया कि विवेचना में हत्या की वजह पूरी तरह साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें