फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री का आपतिजनक फोटो वायरल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री का आपत्तिजनक फोटो वायरल किया
विज्ञापन

बिजनौर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फोटो के साथ सुकर का फोटो लगाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष नीरज विश्नोई ने शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि ठाकुरद्वारा चेयरमैन नामक ग्रुप से जुड़े अब्दुल हन्नान नामक युवक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो के साथ सुकर का फोटो लगाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इससे मुख्यमंत्री के सम्मान को ठेस पहुंचाकर एक भद्दा मजाक किया गया हैं। इससे हिंदू लोगों की आस्था और भावनाओं को काफी ठेस पहुंची हैं। हिंदू युवा वाहिनी के लोगों में इस पोस्ट को देख कर काफी रोष व्याप्त है। नीरज विश्नोई की भावनाओं को भी इस हरकत से भारी आघात पहुंचा है। रिपोर्ट में अब्दुल हन्नान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है। शहर कोतवाली के प्रभारी देवेंद्र सिंह धामा के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज हो गई है। पुलिस आरोपी अब्दुल हन्नान की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें