फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला वनकर्मी ने अधिकारी पर लगाया अश्लील हरकत का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला वनकर्मी ने अधिकारी पर लगाया अश्लील हरकत का आरोप
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। एक महिला वनकर्मी ने एक वन अधिकारी पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए थाना मिर्जापुर में तहरीर दी है। पीड़िता ने रेंज कार्यालय में हंगामा करते हुए चेतावनी दी है कि यदि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो वह अपने दो बच्चों के साथ आत्मदाह कर लेगी।
शिवालिक वन प्रभाग की एक रेंज में कार्यरत महिला वनकर्मी ने थाना मिर्जापुर में तहरीर देकर बताया कि वह विभाग में कर्मचारी है और कार्यालय परिसर में बने सरकारी आवास में रह रही है। आरोप है कि एक अधिकारी पिछले काफी दिन से उसे परेशान कर रहा है। उसे धमकाते हुए अनैतिक संबंध बनाने का दबाव बनाते हुए धमकी दे रहा है कि अन्यथा उससे सरकारी आवास खाली करा लेगा। इतना ही नहीं रात के समय उसे अपने आवास में बुलातकर अश्लील हरकतें करता है। पीड़िता ने इससे पूर्व रेंज कार्यालय के बाहर हंगामा किया और थाना मिर्जापुर प्रभारी को दी गई तहरीर में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न किए जाने पर अपने दोनों बच्चों के साथ आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर वन क्षेत्राधिकारी का कहना है कि महिला वनकर्मी का चाल-चलन ठीक नहीं है। गांववालों की शिकायत के बाद वन संरक्षक ने महिला से सरकारी आवास खाली कराने के आदेश जारी किए थे। वन संरक्षक के आदेश पर उनके द्वारा महिला वनकर्मी को बुधवार को आवास खाली कराने का नोटिस दिया था। इसके बाद महिला वनकर्मी ने आरोप लगाए है, जिनमें कोई सच्चाई नहीं है। एसओ मिर्जापुर राजपाल सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर मिली है। तहरीर में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें