फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग जाति की होने के चलते ससुरालियों ने बहू को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
ससुरालियों ने बहू को घर से निकाला
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। अलग जाति की होने के चलते ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिता का कहना है कि उसने पति से आर्य समाज मंदिर में शादी रचाई थी। उसने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

हरिद्वार के टांडा जलालपुर गांव निवासी जयंति माला ने बुधवार को कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसने वर्ष 2014 में देवबंद के शास्त्री चौक निवासी व्यक्ति से मुजफ्फरनगर के आर्य समाज मंदिर में विवाह किया था। जिसके बाद पति उसे गाजियाबाद ले गया। जहां वह उसे दहेज की मांग को लेकर परेशान करने लगा। आरोप है कि 21 नवंबर को पति उसे परिवार के साथ रखने की बात कहकर गाजियाबाद से देवबंद लेकर आया और यहां छोड़कर भाग गया। जिसके बाद उसने किसी तरह पति के घर का पता लगाया और वहां जाकर उसके माता पिता से मिली। जयंति माला का आरोप है कि वह दलित है जबकि ससुराल वाले सैनी जाति से हैं। जिसके चलते उन्होंने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसके साथ गाली गलौज की तथा मारपीट करते हुए घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें