फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीला पदार्थ खाने से राजकीय पद्धति आश्रम बालिका वद्यालय के कर्मचारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोतवाली देहात के ग्राम पुंवारका निवासी संजीव कुमार की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। संजीव ग्राम आत्मापुर स्थित राजकीय पद्धति आश्रम बालिका विद्यालय में कर्मचारी था। मृतक के भाई प्रवीण कुमार ने विद्यालय के प्रधानाचार्य पर संजीव का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

प्रवीण कुमार का कहना है कि मंगलवार को सुबह 7 बजे रोजाना की तरह विद्यालय के लिए गया था। आरोप है कि किसी बात को लेकर विद्यालय की प्रधानाचार्या के साक संजीव का विवाद हो गया। प्रवीण ने प्रधानाचार्या पर संजीव के उत्पीड़न का आरोप लगाया, जिससे परेशान होकर संजीव ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां उसकी मौत हो गई। प्रवीण ने आरोप लगाया कि उसके भाई संजीव ने अपनी पत्नी बबली और उसे मरने से पहले बताया था कि उसने प्रधानाचार्या के व्यवहार और रोज-रोज के लड़ाई-झगड़े की वजह से जहर खाया है। इस संबंध में प्रवीण कुमार ने देहात कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें