सड़क पर अश्लील हरकतें कर रहे व्यक्ति को दबोचा
सहारनपुर। मोहल्ला अहमद बाग में सड़क पर आती-जाती महिलाओं और युवतियों के सामने अश्लील हरकतें कर रहे एक युवक को लोगों ने दबोच लिया। बाद में मारपीट कर उसे पुलिस को सौंप दिया।
सदर कोतवाली के अहमद बाग कॉलोनी में दोपहर को सड़क से गुजर रहीं महिलाओं और युवतियों के सामने ही एक युवक अश्लील हरकतें कर रहा था। महिलाओं ने विरोध किया तो कुछ लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर डाली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को लेकर थाने आ गई। पुलिस ने आरोपी की बाइक भी कब्जे में ली है। पुलिस पूछताछ में आरोपी बिजली की दुकान करता है। एक व्यक्ति ने आरोपी पर बेटी को भी परेशान करने का आरोप लगाया है।