फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट कर घर से निकालने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। ग्राम लंढौरा गुर्जर निवासी जमीला ने अपने पति एवं भतीजे पर मारपीट करने और घर से बाहर निकालने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जमीला का आरोप है कि उसके कोई औलाद नहीं है। जिसके चलते उसका पति उसके साथ मारपीट करता है। कुछ दिन पूर्व उसके पति एवं भतीजे ने उसके साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। उसका और कोई सहारा नहीं है। वह काफी समय से भटक रही है। इसकी शिकायत उसने रामपुर मनिहारन थाना पर भी की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उसे घर में घुसने नहीं दिया जा रहा है। उसके रहने के लिए कोई ठिकाना नहीं है। जमीला ने एसएसपी को ज्ञापन देकर उसके पति एवं भतीजे पर कार्रवाई कराए जाने, उसका अधिकार दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें