नागल (सहारनपुर)। गांव गागनौली में बुधवार की रात चोरों ने दो घरों के ताले तोड़कर 70 हजार रुपये मूल्य के जेवर और कुछ नगदी चोरी कर ली। चोर ग्राम समाज द्वारा लगाई सोलर लाइट का बैटरा भी ले गए।
गांगनौली निवासी मुकेश कुमार ने थाने में तहरीर देकर बताया कि रात में जब वह अपने परिवार के साथ घर के बरामदे में सोया था तो चोरों ने उसके घर का ताला तोड़ कर ढाई हजार रुपये की नगदी और पचास हजार रुपये मूल्य के जेवर चोरी कर लिए। वहीं इसी गांव के खुरशैद के घर भी चोरों ने घर का ताला तोड़ कर साढ़े तीन हजार की नगदी व 20 हजार रुपये मूल्य के जेवरात चोरी कर लिए। ग्राम प्रधान सुभाष ने भी थाने में तहरीर देकर सौर ऊर्जा लाइ का बैटरा चोरी होने की जानकारी दी है।