फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को प्रदर्शन में जाने से रोकने के लिए प्रशासन ने कमर कसी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदर्शन में जाने से रोकने के लिए प्रशासन ने कमर कसी
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। भीम आर्मी के 18 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन अलर्ट हो गया है। दलित समाज के लोगों को प्रदर्शन में जाने से रोकने के लिए पुलिस के अलावा तहसील के लेखपालों, ग्राम प्रधानों और चौकीदारों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

जनपद में जातीय हिंसा के गिरफ्तार आरोपी चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण के अलावा जेलों में बंद दलित समाज के लोगों को रिहा कराने की मांग को लेकर पूरे जनपद में दलित समाज लामबंद होता नजर आ रहा है। जनपद में आएं दिन कहीं न कहीं दलित समाज की महिलाएं सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रही है। चंद्रशेखर की मां कमलेश ने प्रकरण की कमान संभालते हुए 18 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की चेतावनी दे रखी है। जिसके बाद प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। देवबंद में शनिवार को समाधान दिवस के बाद एसडीएम रामविलास यादव व सीओ सिद्धार्थ सिंह ने लेखपालों व चौकीदारों की बैठक कर उन्हें अपने-अपने क्षेत्र में दलित समाज के लोगों को समझाकर दिल्ली जाने से रोकने के आदेश दिए हैं। इनके अलावा पुलिस की कई टीमें नगर के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, चौक-चौराहों तथा गांव से नगर में आने वाले रास्तों पर लगाई गई है। अर्धसैनिक बलों की भी ड्यूटी लगाई गई है। निर्देश दिए गए कि गांव से आने वाले लोगों को समझाकर उन्हें वापस भेजने का काम करें। एसडीएम ने कहा कि क्षेत्र का माहौल किसी भी कीमत पर बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति माहौल खराब करने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें