फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में पकड़ा 12 हजार का इनामी

Sun, 23 Apr 2017 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
पकड़ा गया बदमाश। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के थाना सरसावा पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान गांव अलीपुरा के पास से 12 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


उसके पास से अवैध हथियार और लूट की कुछ नकदी भी बरामद की गई है। एसपी सिटी संजय सिंह ने पत्रकार वार्ता कर इसकी जानकारी दी। एसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश का नाम बिलाल उर्फ बिल्ला पुत्र शाहदीन निवासी खंदरावली कांधला शामली है।

उसके पास से एक तमंचा, दो कारतूस और लूट के पांच हजार रुपये शामिल किए गए हैं। बताया कि पकड़े गए बदमाश ने 19  फरवरी 2017 को बंसल पेस्टीसाइड की दुकान से दस हजार रुपये और दो मोबाइल, 11 फरवरी को इब्राहिम रेलवे फाटक से दिशा फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से 20 हजार रुपये,
विज्ञापन


22 मार्च को गांव कुम्हारहेड़ा के पास से एक बाइक, एक मोबाइल और 25 हजार रुपये, 26 मार्च को नकुड़ रोड से दो मोबाइल, आठ हजार रुपये की नकदी, दो मार्च को थाना चिलकाना क्षेत्र से चार हजार रुपये, 26 मार्च को ही चिलकाना क्षेत्र से ही 22 हजार रुपये और दो मोबाइल, 15 मार्च को थाना बेहट क्षेत्र से 1500 रुपये लूटने समेत अनेक वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। इनके अलावा अन्य घटनाओं में शामिल होना भी स्वीकार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें