फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही लाखों की शराब पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। सरसावा पुलिस ने हरियाणा से शराब की तस्करी कर यूपी में बेचने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर लगातार दूसरे दिन शराब की गाड़ी पकड़ी। जिसमें से करीब पांच लाख रुपये की अंग्रेजी तथा देशी शराब की 100 पेटी बरामद हुईं। पुलिस ने शराब तस्करी के एक आरोपी को हिरासत में लेकर चालान किया है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर पुलिस चौकी पर वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने हरियाणा की ओर से आ रही वाहनों की कतार में खड़े एक पिकअप वाहन को जांच के लिये रोका तथा तिरपाल हटाकर देखा तो गाड़ी खाली मिली। लेकिन पिकअप वाहन के टायर दबे हुये थे जिसे देखकर पुलिस को शक हुआ तथा गाड़ी की गहनता से तलाशी ली। तस्करों ने गाड़ी में गुप्त केबिन बनवाया हुआ था जिसमेें शराब की पेटियां भरी हुईं थीं। जिसके बाद पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया तथा वाहन सहित थाने आ गये। जहां गुप्त केबिन की तलाशी में वाहन से 44 पेटी अंग्रेजी तथा 56 पेटी देशी शराब बरामद हुईं जिसकी कीमत यूपी में करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है। एसओ आदेश त्यागी ने बताया कि पूछताछ में हिरासत में लिये गये युवक बम्पी कुमार निवासी ग्राम सहजवी थाना रामपुर मनिहारान ने बताया कि वह काफी समय से शराब की तस्करी कर था।
पांच दिनो में सरसावा पुलिस ने अवैध रूप से शराब तथा नशे का कारोबार करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर करीब आधा दर्जन मुकदमे कायम किए हैं, जिससे क्षेत्र के नशा माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

जिले में एक सप्ताह में 25 मामले दर्ज, 31 पकड़े
सहारनपुर। सितंबर माह में पुलिस द्वारा विशेष रूप से शराब की तस्करी रोको अभियान के रूप में चलाया जा रहा है। पुलिस जिले भर में छापा मारकर शराब की अवैध बिक्री, कच्ची शराब और देशी शराब रोकने का काम कर रही है। एक सप्ताह में पुलिस ने 146 पेटी एवं 16 बोतल शराब पकड़ी है। जिसमें 44 पेटी एवं 5 बोतल अंग्रेजी शराब तथा 102 पेटी तथा 11 बोतल देशी शराब पकड़ी हैं। इसके अलावा 710 लीटर कच्ची शराब भी पकड़ी गई है। इस मामले में अभी तक 25 मुकदमे दर्ज किए गए हैं और 31 लोगों को पकड़ा जा चुका है।
एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि सितंबर माह में शराब की तस्करी रोकने एवं कच्ची शराब की बिक्री रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। एक सप्ताह में भारी मात्रा में शराब पकड़ी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें