फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के खुलासे से संतुष्ट नहीं हुए उस्मान के परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के खुलासे से संतुष्ट नहीं हुए उस्मान के परिजन
विज्ञापन

चिलकाना। गांव दुमझेड़ी में अपहरण व फिरौती मांगने के बाद भी हाफिज उस्मान की हत्या के मामले में परिजन पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट नजर आए। परिजनों को दिलासा देने के लिए कैराना विधायक नाहिद हसन भी गांव पहुचें।
विज्ञापन

ग्राम दुमझेड़ी निवासी उस्मान और उसका साथी पठानपुर (बेहट) निवासी अरशद हरियाणा से आ रहे थे। रास्ते में तार डाल कर दोनों को अपहरणकर्ताओं ने अगवा कर लिया तथा उनके घर फोन कर फिरौती की मांग की थी। बृहस्पतिवार को अपहरणकर्ताओं ने हाफिज उस्मान की हत्या कर दी थी। परिजनों ने मांग की थी कि मामले का शीघ्र खुलासा किया जाए। पुलिस ने मामले का खुलासा तो कर दिया किंतु परिजनों ने इस खुलासे से पूरी तरह नकार दिया। परिजनों का आरोप है कि उस्मान को अपने साथ ले जाने वाला अरशद संदिग्ध लग रहा है क्योंकि जहां हाफिज उस्मान को काफी चोट लगी थी और शरीर की बहुत हड्डियां टूटी थीं, वहीं अरशद को कोई चोट नहीं थी। उस्मान के बड़े भाई अहतेशाम ने कहा कि अरशद पिछले तीन दिनों से हाफिज उस्मान को अपने साथ लेकर जाता था। घटना वाले दिन भी हाफिज उस्मान को अपने साथ हरियाणा लेकर गया तो योजनाबद्ध तरीके से अपना और उस्मान का अपहरण करा लिया। परिजनों का सीधा आरोप है कि पुलिस अरशद को बचा रही है जबकि वहीं मुख्य आरोपी है। उस्मान के परिजनों को सांत्वना देने के लिए सांसद प्रतिनिधि एवं कैराना विधायक नाहिद हसन भी गांव दुमझेड़ी पहुंचे तथा मामले की जानकारी ली। कैराना विधायक ने सरसावा थानाध्यक्ष से फोन पर वार्ता कर, की गई कार्रवाई की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि हाफिज उस्मान की हत्या के प्रकरण में रविवार को एसएसपी सहारनपुर से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया जाएगा। पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें