फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन हत्याओं की सूचना पर दौड़ी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन हत्याओं की सूचना पर दौड़ी पुलिस
विज्ञापन


बेहट (सहारनपुर)। जमालपुर गांव में तीन हत्याओं की सूचना पर पुलिस को काफी दौड़ लगानी पड़ी। लेकिन गांव में पहुंचने पर पता चला कि यह घटना फर्जी है। सूचना देने वाले अनजान कॉलर के मोबाइल पर भी पुलिस ने संपर्क किया। लेकिन उसके फोन पर बातचीत नहीं हो पाई।
शनिवार शाम करीब पांच बजे किसी ने 100 नंबर पर सूचना दी कि जमालपुर में तीन हत्याएं हो गई हैं। पहले तो अधिकारियों ने जनकपुरी थाना क्षेत्र के गांव जमालपुर में पुलिस को भेजा। लेकिन वहां कोई घटना नहीं मिली। इस पर बेहट कोतवाली क्षेत्र में पड़ने वाले गांव जमालपुर में पुलिस को भेजा गया। कई थानों से भी फोर्स इस गांव में भेजी गई। गांव में एक साथ बड़ी संख्या में पुलिस के आने से ग्रामीण भी हैरत में पड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वेदप्रकाश गिरि ने ग्रामीणों से हत्याओं के बारे में जानकारी की तो ग्रामीणों ने सब कुशल मंगल बताया। इसके बाद ही पुलिस ने राहत की सांस ली। उधर, एसएसपी लगातार अधीनस्थों से दूरभाष पर संपर्क में रहे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि किसी ने पुलिस को परेशान करने के लिए शरारत की है। जिस नंबर से सूचना दी गई थी, उस पर कई बार कॉल की गई। लेकिन वह स्विच ऑफ आ रहा है। उन्होंने बताया कि नंबर किसका है, इसका पता लगाया जा रहा है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें