तीन महिलाओं की चोटी कटी
जानसठ। क्षेत्र में महिलाओं की चोटी कटने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार की दोपहर गांव भलेड़ी की तीन महिलाओं तथा गांव मनफोड़ा में एक युवती की चोटी कटने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। एक महिला को जानसठ सीएचसी में पुलिस द्वारा भर्ती कराया गया।
शनिवार की दोपहर गांव भलेड़ी निवासी ज्योति पत्नी जितेंद्र, सविता पत्नी अश्वनी, ज्योति पत्नी सुशील की चोटी कट गई। ज्योति पत्नी सुशील छत पर कपड़े फैलाने के लिए गई थी, तभी अचानक उसकी चोटी कट कर नीचे गिर गई। वहीं दूसरी ओर ज्योति पत्नी जितेंद्र घर में काम कर रही थी, तभी उसकी अचानक चोटी कट कर गिरने से महिला बेहोश हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने महिला को जानसठ सीएचसी में भर्ती कराया। गांव में लगातार तीन चोटी कटने से ग्रामीण दहशत में है। उधर, गांव मनफोड़ा में बबलू शर्मा की पुत्री मीनाक्षी दोपहर को खाना बनाने के गई तो अचानक उसके सिर में दर्द हुआ तथा उसकी चोटी कट कर नीचे गिर पड़ी। जिससे परिजनों में दहशत फैल गई।