फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी में 11 लोगों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत निगम का छापा, बिजली चोरी में 11 लोगों पर रिपोर्ट
विज्ञापन

सहारनपुर। विद्युत निगम की टीम ने शहर के कई मोहल्लों में छापेमारी अभियान चलाया। इससे हड़कंप मच गया। टीम ने 327 उपभोक्ताओं के कनेक्शन चेक किए। इनमें 11 लोगों के यहां बिजली चोरी पकड़ी गई। बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। जबकि बकाया भुगतान न किए जाने पर 79 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए।
सोमवार को विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता रविंद्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व में 58 अधिकारियों की टीमों ने जनकनगर, नुमाइश कैंप, हरैटी और जेल चुंगी फीडर से जुड़े मोहल्ले पुष्पांजलि विहार, हरैटी, राधा विहार, गोपाल नगर, जेल चुंगी, नुमाइश कैंप, सेतिया विहार, शांति नगर, नंद वाटिका, जनकनगर में एक साथ छापामारी की। टीमों ने छापे के दौरान 327 कनेक्शन की चेकिंग की। छापामारी में 11 लोगों के यहां बिजली की चोरी पकड़ी गई। दो मीटरों में शंटिंग पकड़ी गई। बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ संबंधित थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई। इन पर 27.90 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेकिंग में बिजली के 79 बकाएदारों के कनेक्शन काट दिए गए। इस दौरान 15.76 लाख रुपये का राजस्व भी वसूल किया गया। अधीक्षण अभियंता रविंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि बिजली चोरी पकड़ने के साथ बिल भुगतान बकायादारों के कनेक्शन भी काटे गए हैं। आगे भी छापेमारी अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें