फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष समेत तीन लोगों पर दुकान दिलाने के नाम पर सात लाख हड़पने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। मोहल्ला मटकोटा निवासी शकील अहमद ने मंगलवार को डीएम आलोक कुमार पांडेय को शिकायती पत्र भेजा है। जिसमें पालिकाध्यक्ष व उनके भाई तथा एक लिपिक पर दुकान आवंटित करने की एवज में सात लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शकील अहमद ने डीएम को भेजी शिकायत में आरोप लगाया कि नगरपालिका की भूमि पर दुकानें बनाई जानी थी। एक दुकान उसे देने का पालिकाध्यक्ष जियायाउद्दीन अंसारी, उनके भाई सदरुद्दीन अंसारी और लिपिक ने वादा कर उसकी एवज में उससे सात लाख रुपये लिए थे, लेकिन कई माह गुजरने के बाद भी उसे दुकान आवंटित नहीं की गई। दुकान नहीं मिलने पर उसने अपने पैसे मांगे तो आरोप है कि उसे झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी गई। शकील ने डीएम आलोक कुमार पांडेय से इस मामले की जांच कराकर उसके रुपये वापस दिलवाने तथा सुरक्षा मुहैया कराने की गुहार लगाई है। प्रार्थना पत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, नगर विकास मंत्री, मंडलायुक्त, एसडीएम और नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को भी भेजकर न्याय दिलाने की मांग की है। वहीं, पालिकाध्यक्ष जियाउद्दीन अंसारी ने स्वयं पर लगाए आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि राजनैतिक द्वेष के चलते उन्हें, उनके भाई तथा लिपिक को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें