गंगोह (सहारनपुर)। मोहल्ला अशरफअली में रविवार रात चोरों ने पांच घरों का निशाना बनाया। चोरों ने जेवर, नगदी, एलईडी, मोबाइल एवं अन्य सामान चोरी कर लिया। पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
बता दें कि नगर क्षेत्र में चोरी की वारदातों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। क्षेत्र में हो रहा नशे, जुए और सट्टे का कारोबार भी बढ़ती चोरी की वारदातों के लिए एक बड़ा कारण माना जा रहा है। रविवार रात चोरों ने मोहल्ला अशरफ अली निवासी जमील के घर में घुस कर एलईडी एवं पच्चीस हजार की नकदी के अलावा वहां रखे दुकान के सामान पर भी हाथ साफ कर दिया। भूरे के घर से साढ़े दस हजार की नकदी एवं सोने के जेवर चोरी किए गए। नावेद के घर से दो हजार की नकदी एवं दो मोबाइल, मेहरबान के घर से 1750 की नकदी और इरशाद के घर से चार मोबाइल चोरी कर लिए गए। सभी पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि जांच की जा रही है।