बागपत। सिसाना निवासी बबीता पत्नी देशपाल ने बताया कि पड़ोस के लोगों ने परिवार के लोगों के पर हत्या और एससी/एसटी एक्ट का झूठा मुकदमा दर्ज कराया। उनकी कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही है। उन्हें दोबारा से पड़ोसी झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने एसपी को शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। वहीं, इसी गांव की रहने वाली राखी पत्नी प्रदीप कुमार ने भी एसपी को शिकायती पत्र सौंपा। आरोप लगाया कि पाली गांव के दो लोगों ने घर पर पहले उसके साथ मारपीट की। बाद में बीच बचाव करने आए पति और चाचा को भी मारपीट कर घायल कर दिया। दोबारा भी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने एसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।