फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश के बावजूद पुलिस पर दस दिन बाद भी एफआईआर न करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश के बावजूद एफआईआर दर्ज न करने का आरोप
विज्ञापन

सहारनपुर। अधिवक्ता राव किलन ने सदर बाजार कोतवाली पुलिस पर कोअऌ् के आदेश के बावजूद दस दिन बीत जाने पर भी अप्रवासी भारतीय अजय गुप्ता एवं उनके सहयोगियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज न करने का आरोप लगाया है।
सिविल कोर्ट एडवोकेट राव किलन का आरोप है कि अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चतुर्थ ने 12 जुलाई को सीआरपीसी की धारा 156(3) के तहत अप्रवासी भारतीय अजय गुप्ता, उनके बहनोई अनिल गुप्ता, दर्शनलाल भाटिया समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के सदर बाजार कोतवाली को आदेश दिए थे। राव किलन ने आरोप लगाया कि कोर्ट के आदेश को 10 दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक सदर बाजार कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेशों का अनुपालन नहीं किया है। पुलिस द्वारा न्यायालय के आदेशों की अवहेलना की जा रही है। उन्होंने पुलिस पर राजनीतिक, धनबल के दबाव में आने की आशंका जताई है। उन्होंने आरोपियों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेंशनर्स की योजनाएं गिनाईं
सहारनपुर। रेलवे पेंशनर्स समाज की बैठक में शासन द्वारा रेलवे कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को दिए जाने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी गई। अध्यक्ष एनएस चौहान ने बताया कि सरकार ने पेंशनर्स को मिलने वाले मेडिकल अलाउंस को 500 से बढ़ाकर 1000 रुपये कर दिया है। सीए भी 4500 रुपये से बढ़ाकर 6700 रुपये कर दिया गया है। कैशलेस ट्रीटमेंट की सुविधा के लिए रेल कर्मियों के साथ पेंशनर्स को भी स्मार्ट कार्ड मिलेंगे। गतिमान और हमसफर जैसी ट्रेनों में भी पास मिलेंगे। दिसंबर तक पीपीओ भेजने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में हरीश कुमार, बी श्रीवास्तव, आरके धींगड़ा, अजीत राणा, पद्म कपूर, विजय लक्ष्मी, संध्या रानी, मोल्हड़ सिंह, स्वतंत्र कुमार, देवेंद्र कुमार, रामप्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें